सोमवार, 9 जून 2014

कर्म के यंत्र

यदि कंचिद हमारी शरीर, इंद्रियाँ, विवेक, मस्तिष्क एक यंत्र के रूप में कर्ता प्रकृति के कर्मों को करने वाले बनजाते हैं तो अभीष्ट स्थिति को प्राप्त हो जाते हैं । परम् सत्य की अपेक्षा के अनुरूप । अनंतकाल से हम सभी परिणाम की भ्रमात्मक अपेक्षा के पीछे अपनी समस्त ऊर्जा व्यय करते आये हैं । इस भ्रम से उबरना ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी । एक कर्म के परिणाम से दूसरे नये कर्म का उदय होता ही जावेगा । इसका कहीं अंत नहीं है । जिस पल इस भ्रम को पहचान जायेंगे और अपने को परम् सत्य के प्रयोजन की पूर्ति का यंत्र बना देंगे तत्काल ही मुक्त हो जावेंगे । कार्य के परिणाम की कोई रूचि नहीं रह जावेगी । प्रेरक भी वही है । प्रयोजन भी उसी का है । हमको परिणाम से क्या काम । हमतो मात्र सेवक हैं । सेवा मेरा धर्म है । अपेक्षित दायित्व निर्वाह ही सम्पूर्ण लक्ष्य है । इस स्थिति को पाने के लिये केवल त्यागना है स्वयँ की इच्छाओं को । अपने को उस परम् सत्य के प्रयोजन का यंत्र बना देना ही लक्ष्य करना योग्य प्रयत्न है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें