रविवार, 15 जून 2014

पुरुषोत्तम का कर्म

पुरुषोत्तम कर्म करते हुये भी कर्म का कर्ता नहीं होता है । उसकी आत्मा प्रकृतीय मोंह से मुक्त होने के कारण कार्य को प्रेरित करती है परंतु कर्तापन के बोध से मुक्त रहती है । कार्य का प्रेरक परम् सत्य है । यह सत्य पुरुषोत्तम के मस्तिष्क में स्पष्ट स्थायी विद्यमान रहता है । योगेश्वर श्रीकृष्ण पुरुषोत्तम थे । राजा जनक पुरुषोत्तम थे । पुरुषोत्तम कर्म करता है परंतु एक अज़नवी की भाँति । ना ही कर्म का निमित्त उसका है । ना ही कर्म का कारण उसका है । वह बस कर्म करता है । वह विद्वानों द्वारा बताये गये ज्ञान की मर्यादानुसार कर्म करता है । पुरुषोत्तम का जीवन इसी प्रकृतीय ढाँचे में होता है परंतु इस प्रकृतीय शरीर के लिये नहीं होता है । वह इस संसार में रहता अवश्य है परंतु उसका जीवन परम् सत्य में लीन जीवन होता है । उसका कार्य होता तो वैसे ही है जैसे कि एक मोंहाशक्त का कार्य होता है परंतु उसमें मोंह नही होता है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें