शुक्रवार, 20 जून 2014

द्वैत से परे

जो मनुष्य अपनी इच्छाओं को पूर्ण शून्य कर अपने को व्यापक प्रकृति के एक तुच्छ साधन के रूप में कार्य के लिये प्रस्तुत करता हैं वह मानों द्वैत से ऊपर ऊठ कर परम् सत्य के प्रयोजन का एक यंत्र बन जाता है । ऐसी स्थिति प्राप्त हो जाने पर कार्य के परिणाम उसकी मानसिक स्थिति को विचलित नहीं कर सकते हैं । वह कार्य करते हुये भी कार्य का कर्ता नहीं रह जाता है । द्वैत परम् सत्य व प्रकृति में होता है । प्रेरक परम् सत्य कर्ता प्रकृति कर्म को करने वाला एक यंत्र मात्र मानों द्वैत को स्वीकार कर द्वैत से परे हट कार्य में संलग्न है । उसका तो मात्र एक लक्ष्य है अपना धर्म । एक यंत्र के रूप में कर्ता । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें