गुरुवार, 5 जून 2014

चर्मोत्कर्ष सरलता

कर्म प्रेरणा का श्रोत - इच्छा का पूर्णमर्दन एक ऐसे शांत सरल शून्य स्थिति को सृजित करने वाला होता है जिसमें कर्ता व्यक्ति का कोई कर्म दायित्व शेस नहीं रह जाता है । ऐसे संत को कोई कर्म करने की कोई अभिलाषा शेस नहीं रह जाती है और ना ही किसी फल को पाने की कोई आकाँक्षा ही रह जावेगी । ऐसा कर्मयोगी उस परम् सत्य में समाहित जीवन जीता है । उसका अपना अलग कोई अस्तित्व नहीं शेस रह जाता है । वह पूर्णरूप से उस परम् सत्य का प्रतिनिधि बनकर समस्त कर्म करता है । उसका कोई भी कर्म उसका अपना नहीं होता अपितु वह परम् सत्य के आदेश को कर्म में रूपांतरित करता है । यह स्वरूप अपने को पूर्णरूप से परम् सत्य को अर्पित करना है । पूर्णसमर्पण । पूर्णविलय । चरमोत्कर्ष सरलता ।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें