मंगलवार, 10 जून 2014

मुक्ति

कर्मों की कर्ता प्रकृति है । कर्मों का प्रेरक आत्मा है । इस सत्य की मर्यादा को समझते हुये यदि कोई कर्म करता है तो उसके कर्म बंधन नहीं होंगे । बंधन सदैव इच्छाओं की पूर्ति में किये गये कर्मों द्वारा ही सम्भव है । कर्म के परिणाम से दूसरे नये कर्म की उत्पत्ति । जब प्रेरक आत्मा कर्ता प्रकृति के कर्मों को ही प्रेरित करेगा तो उसे कर्म के फल से कोई सरोकार नहीं होगा । परिणामत: कर्मबंधनकारी नहीं रह जावेगा । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें